रीना और रामसुघर की लव स्टोरी निकली झूठी:80 साल के बुजुर्ग बोले- कोई प्यार नहीं, फेमस और व्यूज के लिए किया गया; दोनों में है 45 साल का अंतर

Oct 19, 2026 - 17:28
0
रीना और रामसुघर की लव स्टोरी निकली झूठी:80 साल के बुजुर्ग बोले- कोई प्यार नहीं, फेमस और व्यूज के लिए किया गया; दोनों में है 45 साल का अंतर
औरैया के 85 साल के रामसुघर और 30 साल की रीना राजपूत की लव स्टोरी झूठी निकली। रामसुघर ने सोमवार को खुद इसका खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि हम लोगों में कोई प्यार नहीं है। न ही हमारी शादी हो रही है। बल्कि फेमस होने के लिए ये सब किया गया था। मेरी बेटी ने मुझसे नाटक करने के लिए कहा था। उसके कहने पर मैंने ये सब किया है। रीना ने मेरी बेटी से ये सब करवाने के लिए कहा था। दरअसल, औरैया से 4 दिन पहले रामसुघर और रीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। जिसमें दोनों सगाई करते दिख रहे थे। वीडियो में दोनों की हल्दी की रस्म भी होती दिख रही थी। रामसुघर की बेटी राधा का कहना था, जल्द ही दोनों शादी भी करेंगे। लोग वीडियो देखकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे थे। दोनों की उम्र में करीब 45 साल का अंतर है। बेटी राधा की बिग बॉस वाली शिवानी से है दोस्ती बता दें, सहार क्षेत्र के अरियारी गांव के रहने वाले रामसुघर (85) की दो बेटियां और एक बेटा है। सभी की शादी हो चुकी है। उनका बेटा ऑटो चलाता है। बड़ी बेटी राधा पिता के साथ ही रहती है। राधा पहले बिग बॉस में जाने वाली यूट्यूबर शिवानी के साथ वीडियो शूट करती थी। शिवानी भी अरियारी गांव की रहने वाली है। बेटी राधा के मुताबिक, रीना की शादी 10 साल पहले हुई थी। लेकिन शादी के तीन साल बाद ही उसका तलाक हो गया था। रीना धीरे-धीरे इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वीडियो बनाने लगी। उधर, रीना के परिवार में उसकी मां और एक भाई हैं। रामसुघर के साथ भाई ने ही रीना की सगाई कराई है। कोई प्यार और शादी का किस्सा नहीं है… अब इस मामले में बुजुर्ग रामसुघर ने खुलासा किया है कि कोई प्यार और शादी का किस्सा नहीं है। फेमस होने और व्यूज के लिए ये सब किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि उनके पास करीब चार-पांच बीघा जमीन है। वह अब काफी बीमार रहते हैं। अब तो उनके पैर भी ठीक से काम नहीं करते। मेरी बेटी राधा की इंस्टाग्राम के जरिए औरैया के दयालपुर निवास रीना से पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती बढ़ी और वे साथ में वीडियो बनाने लगीं। तभी से रीना का राधा के घर आना-जाना शुरू हो गया। रीना के परिवार में उसकी मां और एक भाई है। रीना के भाई सागर की मौजूदगी में ही रामसुघर के साथ उसकी सगाई कराई गई। वीडियो पोस्ट करने का नहीं हुआ ज्यादा फायदा बता दें, वीडियो पोस्ट करने के बाद रीना की इंस्टाग्राम आईडी पर बस चार हजार फॉलोअर ही बढ़े हैं। अब 12.4k फॉलोअर है। जबकि रीना के भाई सागर की इंस्टाग्राम में महज 711 फॉलोअर ही हैं। खास बात यह है कि अभी सीधे कोई रीना और रामसुघर से बात नहीं कर सकता है। रीना और रामसुघर के पास उनके मैनेजर है। वही बात करने की अनुमति देते हैं। …………………………………………………… यह खबर भी पढ़ें- लखीमपुर में बेटे ने मां-बाप को जिंदा जलाया:बाइक से पेट्रोल लाया, आग लगाई; बचने के लिए भागे तो धक्का देकर गिराया, खुद भी झुलसा लखीमपुर खीरी जिले में मां-बाप को इकलौते बेटे ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। पिता की सोमवार दोपहर 12 बजे लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में मौत हो गई। मां का इलाज लखीमपुर में चल रहा है। वह 50 फीसदी झुलसी हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User