गोरखपुर में कट्टा-पिस्टल के साथ 3 गिरफ्तार:कई राज्यों में फैला है नेटवर्क, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से खरीदते हैं असलहा
गोरखपुर की खोराबार पुलिस ने रविवार को 3 असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक कट्टा, पिस्टल समेत गोलियां और मैगजीन भी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों में एक बाल अपचारी है। दो तस्करों की पहचान कैंट थाना क्षेत्र के डिबिया निवासी अफजल खान और दिव्यनगर रानीडीहा के मोहम्मद शमी के रूप में हुई। पुलिस ने इनके खिलाफ खोराबार थाने में केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। पूछताछ में जानकारी मिली कि तस्कर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से असलहा खरीदकर पूर्वांचल में बेचते हैं। जिससे कई बड़ी घटनाओं को अंजाम भी दिया गया है। अब तक गैंग के 16 बदमाशों से 15 पिस्टल बरामद सीओ कैंट अरूण कुमार एस ने व्हाइट हाउस में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि ये दोनों उसी बड़े गैंग के सदस्य हैं, जिसके अब तक 16 सदस्यों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। STF गोरखपुर और एंटी थेफ्ट टीम ने पहले ही 5 तस्करों को 4 पिस्टल के साथ पकड़ा था। पूछताछ में पता चला कि 15 सितंबर 2026 को कप्तानगंज कुशीनगर से 25 हजार का इनामी मोहम्मद आसिफ पिस्टल के साथ पकड़ा गया था। इसके अलावा 17 मार्च 2026 को चिलुआताल में राज कुमार चौहान की गोली और चाकू मारकर हुई हत्या में इस्तेमाल 2 पिस्टल भी इसी गैंग ने सप्लाई की थीं। उस केस में मनीष यादव और सचिन यादव को गिरफ्तार किया गया था। 26 सितंबर को करन सोनकर को ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ और 30 सितंबर को 10 हजार के इनामी वीरू साहनी उर्फ गौरव सहित 4 लोगों को 2 पिस्टल के साथ पकड़ा गया था। पुलिस के मुताबिक अब तक इस अभियान में कुल 15 अवैध पिस्टल और 1 तमंचा बरामद किया जा चुका है। सभी को एक ही गिरोह से असलहा सप्लाई कर रहा था। गिरफ्तारी करने वाली टीम
खोराबार थाने की टीम ने रविवार सुबह घेराबंदी कर तस्करों को गिरफ्तार किया। इसमे थानाध्यक्ष सुधांशु सिंह, चौकी प्रभारी सिक्टौर जितेन्द्र कुमार निर्मल, कांस्टेबल राजेश पाठक, अमित तिवारी, आदर्श प्रताप सिंह और सुभाष वर्मा शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)