गोरखपुर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 बदमाश गिरफ्तार:2 ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद, अवैध असलहा की तस्करी करते थे

Oct 01, 2026 - 07:47
0
गोरखपुर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 बदमाश गिरफ्तार:2 ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद, अवैध असलहा की तस्करी करते थे
गोरखपुर में विश्नोई गैंग से जुड़े असलहा तस्करी के मामले में कैंट थाना पुलिस ने बुधवार शाम 4 और बदमाशों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में दस हजार रुपये का इनामी बीरू साहनी भी शामिल है। पुलिस ने इनके कब्जे से .32 बोर की 2 अवैध ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद की है। पूछताछ के बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चौरीचौरा के डुमरी खास निवासी मुलायम निषाद उर्फ नितेश, रामगढ़ताल के लहसड़ी खैरा टोला निवासी शैलेंद्र निषाद, इसी इलाके के बीरू साहनी और डुमरी खास निवासी चंदन जायसवाल उर्फ लकी के रूप में हुई है। अब तक 26 तस्करों के नाम सामने आए पुलिस के मुताबिक, एसटीएफ ने 21 सितंबर की रात विंध्यवासिनी पार्क के पास से लॉरेंस विश्नोई गिरोह से जुड़े पांच असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया था। इनमें श्रेयांश यादव उर्फ बबलू, अजीत यादव, अभिषेक गौड़ उर्फ भेली, अभिषेक प्रजापति उर्फ अभी और राहुल गुप्ता शामिल थे। पूछताछ में इनसे गिरोह से जुड़े 26 अन्य लोगों के नाम सामने आए थे। इनमें बिहार के बेतिया निवासी शशांक पांडेय, मध्यप्रदेश के देवेंद्र सक्सेना और हरियाणा के सुमित कुमार दिलावर के अलावा गोरखपुर और आसपास के जिलों के लोग शामिल हैं। एसटीएफ प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह की तहरीर पर कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। जांच आगे बढ़ी तो छह आरोपितों को पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दो आरोपी कोर्ट में हाजिर हो गए थे। अब 4 और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले में जेल भेजे गए असलहा तस्करों की संख्या 10 हो गई है। पुलिस अब मुकदमे में नामजद 21 अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User