गोरखपुर में में 101 कन्याओं का पूजन:शक्ति सेतु फाउंडेशन ने कराया सहभोज, समाज को दिया गया प्रेरक संदेश

Oct 19, 2026 - 16:25
0
गोरखपुर में में 101 कन्याओं का पूजन:शक्ति सेतु फाउंडेशन ने कराया सहभोज, समाज को दिया गया प्रेरक संदेश
गोरखपुर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर शक्ति सेतु वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में वनटांगिया क्षेत्र में 101 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन एवं सामूहिक सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति के सम्मान, कन्या पूजन की परंपरा तथा समाज में सेवा, समरसता और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के दौरान कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया और उन्हें श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया। इस आयोजन के माध्यम से समाज को संदेश दिया गया कि बेटियों का सम्मान, उनकी सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलंबन सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर पूजा गुप्ता ने कहा कि नवरात्रि केवल देवी आराधना का पर्व नहीं, बल्कि नारी शक्ति के सम्मान और समाज के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का भी अवसर है। उन्होंने बताया कि शक्ति सेतु वेलफेयर फाउंडेशन महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सेवा और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम का समापन कन्याओं के सुखद, सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना के साथ हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User