कानपुर में महानवमी का उत्सव आयोजित:शांति नगर पंडाल में हुआ हवन, कन्या पूजन बाद बंटा महाप्रसाद

Oct 19, 2026 - 16:25
0
कानपुर में महानवमी का उत्सव आयोजित:शांति नगर पंडाल में हुआ हवन, कन्या पूजन बाद बंटा महाप्रसाद
कानपुर के बिल्हौर स्थित नई बस्ती शांति नगर में शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर महानवमी का उत्सव धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया गया। सुबह से ही पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और पूरा क्षेत्र माता के जयकारों से गूंज उठा। पंडित लक्ष्मीकांत मिश्रा एवं अन्य आचार्यों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य हवन और पूर्णाहूति संपन्न हुई, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने आहुति डालकर क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। हवन के उपरांत माता के दरबार में पारंपरिक कन्या पूजन का आयोजन किया गया। 9 देवियों के रूप में पहुंची कन्याओं के चरण धोकर उनका विधि-विधान से पूजन किया गया और उन्हें आदरपूर्वक प्रसाद ग्रहण कराया गया। कन्या भोज के पश्चात बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। इस सफल आयोजन में गोविंद, हरिओम, नीलू समेत अन्य भक्तों का विशेष योगदान रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User