गोरखपुर में निपुण भारत मिशन की बैठक:बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने पर मंथन

Sep 26, 2026 - 18:27
0
गोरखपुर में निपुण भारत मिशन की बैठक:बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने पर मंथन
गोरखपुर में वायुसेना स्थल स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 में शनिवार को 'निपुण भारत मिशन' के अंतर्गत संकुल स्तरीय त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक कक्षाओं में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता (FLN) की नींव को मजबूत करने के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विद्यालय के प्राचार्य बैरिस्टर पाण्डेय ने गोरखपुर संकुल के विभिन्न विद्यालयों से आए प्राचार्यों और वरिष्ठ प्राथमिक शिक्षकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बुनियादी शिक्षा ही विद्यार्थी के उज्ज्वल भविष्य का आधार है। हर बच्चे को प्रारंभिक चरण में ही भाषा और गणित के व्यावहारिक ज्ञान में दक्ष बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठक में विषय विशेषज्ञ के रूप में केंद्रीय विद्यालय एचयूआरएल की मुख्याध्यापिका ज्योति ने शिक्षण को अधिक रोचक व बाल-केंद्रित बनाने तथा खेल-खेल में सीखने की आधुनिक विधाओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने अपने नवाचारी विचार साझा किए और निपुण भारत मिशन को शत-प्रतिशत सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम वरिष्ठ प्राथमिक शिक्षिका कीर्ति दूबे की देखरेख में संपन्न हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User