गोरखपुर में पदोन्नति पर वेद प्रकाश यादव को विदाई:सीतापुर में संभालेंगे उप नियंत्रक की जिम्मेदारी
गोरखपुर में नागरिक सुरक्षा कोर (प्रखण्ड सिविल लाइन्स) के वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक वेद प्रकाश यादव के पदोन्नत होकर सीतापुर का उप नियंत्रक बनाए जाने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। डिविजनल वार्डन अखिलेश कुमार ओझा की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में अधिकारियों, वार्डनों और स्वयंसेवकों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह को संबोधित करते हुए अखिलेश ओझा ने कहा कि वेद प्रकाश यादव ने अपनी कुशल संवाद शैली, सहज व्यवहार और उत्कृष्ट प्रशिक्षण क्षमता से गोरखपुर में एक विशिष्ट पहचान बनाई। गोरखपुर में अपने 8 वर्ष 3 माह और 25 दिन के कार्यकाल के दौरान उन्होंने आपदा प्रबंधन, मॉक ड्रिल और आपातकालीन प्रतिक्रिया जैसे विषयों पर वार्डनों को बेहतरीन प्रशिक्षण दिया। उन्होंने उप नियंत्रक सत्य प्रकाश सिंह के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर संगठनात्मक गतिविधियों व जनजागरूकता को निरंतर गति दी। इस विदाई कार्यक्रम का आयोजन डिप्टी डिविजनल वार्डन ध्यान प्रकाश तिवारी की देखरेख में हुआ, जबकि संचालन अवनीन्द्र कुमार पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर योगेश वल्लभ चौकियाल, मनकेश्वर नाथ पाण्डेय, हरिनारायण धर दूबे, मनजीत सिंह, अनवर अली अन्सारी और रविन्द्र कुमार गौड़ सहित अनेक पदाधिकारी, सेक्टर वार्डन व स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)