गोरखपुर में पूर्वोत्तर रेलवे का अधिवेशन:22 नवंबर को जुटेंगे कर्मचारी, पुरानी पेंशन और अधिकारों पर मंथन

Oct 17, 2026 - 21:31
0
गोरखपुर में पूर्वोत्तर रेलवे का अधिवेशन:22 नवंबर को जुटेंगे कर्मचारी, पुरानी पेंशन और अधिकारों पर मंथन
गोरखपुर में पूर्वोत्तर रेलवे का वार्षिक अधिवेशन 22 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश चंद्रा और राष्ट्रीय महासचिव विकास गौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक हुई, जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने और अधिक से अधिक कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। अधिवेशन में रेलवे कर्मचारियों की समस्याओं और अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे। इनमें पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली, रेलवे के निजीकरण का विरोध और कर्मचारियों के हितों की रक्षा जैसे विषय शामिल हैं। पदाधिकारियों और कर्मचारियों से अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User