गरबा गाला 4.0 में युवाओं ने किया जमकर डांस:जनेश्वर मिश्र पार्क में 5 दिवसीय आयोजन, भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड गानों पर धूम

Oct 17, 2026 - 21:31
0
गरबा गाला 4.0 में युवाओं ने किया जमकर डांस:जनेश्वर मिश्र पार्क में 5 दिवसीय आयोजन, भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड गानों पर धूम
लखनऊ में नवरात्रि की शामें गरबा और डांडिया के रंग में रंग गई हैं। जनेश्वर मिश्र पार्क में चल रहे पांच दिवसीय गरबा गाला 4.0 में शनिवार को तीसरे दिन भी युवाओं का उत्साह देखते ही बना। शाम होते ही पार्क में डांडिया प्रेमियों की भीड़ जुटने लगी। रंग-बिरंगे परिधानों में पहुंचे युवाओं ने लाइव ढोल और गरबा बीट्स पर जमकर डांस किया। 21st सेंचुरी प्रोडक्शंस की ओर से आयोजित यह प्रीमियम डांडिया नाइट 19 अक्टूबर तक चलेगी। रोजाना शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक यहां गरबा, डांडिया, लाइव म्यूजिक और फ्यूजन बीट्स का सिलसिला चल रहा है। ट्रेडिंग गानों पर थिरके डांडिया प्रेमी गरबा गाला में पारंपरिक गरबा धुनों के साथ पॉपुलर और ट्रेडिंग गानों का फ्यूजन लोगों को खूब पसंद आ रहा है। ‘आजा तुझको पुकारे मेरा प्यार’, ‘ढोलिडा ढोल रे वगाड’, ‘कमरिया’, ‘चोगाड़ा’ और ‘नागिन-नागिन’ जैसे गानों पर युवाओं ने जमकर डांस किया। लाइव ढोल और फ्यूजन म्यूजिक के साथ 25 से ज्यादा डीजे परफॉर्मेंस भी आकर्षण का केंद्र हैं। लाइट शो और प्रतियोगिताएं बनीं आकर्षण कार्यक्रम में एलईडी और लाइट शो के साथ गरबा प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। सेलिब्रिटीज और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की मौजूदगी से आयोजन का आकर्षण और बढ़ गया है। परिसर में फूड और शॉपिंग के स्टॉल भी लगाए गए हैं। 199 रुपए एंट्री फीस गरबा गाला में एंट्री पास की शुरुआती कीमत 199 रुपए है। टिकट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए बुक किए जा सकते हैं। आयोजन में दैनिक भास्कर डिजिटल मीडिया पार्टनर है। कार्यक्रम में पहुंचीं साधना ने सजावट और माहौल की तारीफ की। उन्होंने बताया कि वह पिछले तीन-चार साल से लगातार गरबा गाला में शामिल हो रही हैं। वहीं सारथक फाउंडेशन की टीम भी डांडिया नाइट में पहुंची। संस्था के संजय ने बताया कि फाउंडेशन जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User