हाथरस में प्रसव के कुछ घंटे बाद महिला की मौत:ऑपरेशन से बेटे को दिया था जन्म, अलीगढ़ रेफर; अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
हाथरस के सासनी के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन से बेटे को जन्म देने के कुछ घंटे बाद 27 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ गई। अस्पताल से अलीगढ़ रेफर किए जाने के बाद रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। नवजात बेटा स्वस्थ बताया जा रहा है। महिला के परिजनों ने अस्पताल संचालक और आशा कार्यकर्ता पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ऑपरेशन के बाद बिगड़ी महिला की तबीयत बीरनगर गांव निवासी प्रीति को शनिवार शाम करीब 7 बजे प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों के अनुसार, आशा कार्यकर्ता कृष्णा उसे सासनी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचीं। वहां ऑपरेशन के बाद प्रीति ने बेटे को जन्म दिया। प्रीति की पहले से तीन बेटियां हैं। बेटे के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन कुछ देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में मौत महिला की हालत गंभीर होने पर अस्पताल संचालक ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर अलीगढ़ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही प्रीति ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर सासनी स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि जब वे अस्पताल पहुंचे तो संचालक वहां से फरार हो चुका था। रात करीब 9 बजे अस्पताल में हंगामा महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने शनिवार रात करीब 9 बजे निजी अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी परिजनों की तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद वे शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस ले गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सासनी कोतवाली प्रभारी विपिन चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों की ओर से लगाए गए लापरवाही के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)