गोरखपुर में राष्ट्रीय विरासत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता:वाराणसी के आर्यन स्कूल ने मारी बाजी, 7 शहरों की टीमों ने लिया हिस्सा
गोरखपुर में रविवार को भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत न्यास की राष्ट्रीय विरासत प्रश्नोत्तरी-2026 के राज्य स्तरीय चरण का आयोजन रविवार को होटल विवेक, बैंक रोड, गोरखपुर में किया गया। इस प्रतियोगिता में वाराणसी, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, अयोध्या, झांसी और प्रयागराज की टीमों ने भाग लिया। वाराणसी अध्याय के द आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के नंदिका सिंह एवं हृषिकेश सिंह ने 70 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। कानपुर अध्याय के डीपीएस कल्याणपुर के अभिनव चंद्र शास्त्री एवं अनन्या ओमर ने 55 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लखनऊ अध्याय के सीएमकेपी उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल के कैडेट उदय वीर सिंह एवं कैडेट चार्वी प्रताप सिंह ने 45 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। मेजबान गोरखपुर अध्याय का प्रतिनिधित्व आरपीएम एकेडमी, ग्रीन सिटी की स्पृहा सिंह एवं तनु शुक्ला ने किया। दोनों ने 30 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से चतुर्थ स्थान हासिल किया। आयोजन में गोरखपुर विश्वविद्यालय की अन्नपूर्णा त्यागी, राजश्री एवं अदिति शर्मा का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं नई पीढ़ी को देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)