गोरखपुर में ‘सौर सम्मान 2.0’ का आयोजन:सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने वाले लोगों का सम्मान, उद्यमियों और जागरूकता फैलाने वालों को सराहा गया
गोरखपुर में सौर ऊर्जा को तेजी से बढ़ावा देने के उद्देश्य से यूपीनेडा और प्रज्ञा पावर फाउंडेशन द्वारा विकास भवन सभागार में ‘सौर सम्मान 2.0’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ईकोज़ेन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में उन लोगों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने सौर ऊर्जा को आम लोगों तक पहुंचाने और उसे अपनाने में अहम भूमिका निभाई है। कार्यक्रम में उभरते सौर उद्यमियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इनमें अजीत पांडेय (ओम पावर सॉल्यूशंस), आदित्य सिंह (विनी कॉरपोरेट्स) और मोहम्मद फहीम (एनजेडी डिस्ट्रीब्यूटर्स) शामिल रहे। इन उद्यमियों ने अपने काम से सौर ऊर्जा के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। जागरूकता- गुणवत्ता पर काम करने वालों की सराहना सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने में योगदान देने वाले सानू चौरसिया और अरुण कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। वहीं गुणवत्तापूर्ण इंस्टॉलेशन के लिए चंद्र प्रताप सिंह (रौनक सोलर) और सतीश मौर्य (सम्राट सोलर लाइट) को सम्मान मिला। लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए आलोक कुमार सिंह को भी सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी दीपक मीणा कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने अपने संदेश में कहा कि सौर ऊर्जा को अपनाने के लिए लोगों का आत्मविश्वास बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सिस्टम लगवाने की पूरी प्रक्रिया को आसान बनाना बैंकों, बिजली विभाग, उद्यमियों और इंस्टॉलरों की साझा जिम्मेदारी है। स्थानीय जरूरतों के हिसाब से हो तकनीक का विकास प्रज्ञा पावर फाउंडेशन के संस्थापक देवेंद्र गुप्ता ने कहा कि भारत में सौर ऊर्जा को सफल बनाने के लिए यहां की जमीन से जुड़ी जरूरतों को समझना जरूरी है। घरों की स्थिति, बिजली की उपलब्धता और लोगों की आर्थिक क्षमता को ध्यान में रखते हुए तकनीक विकसित करनी होगी। मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी और जिला विकास अधिकारी सतीश कुमार सिंह ने कहा कि सौर ऊर्जा का विस्तार तभी संभव है, जब सिस्टम का डिजाइन सही हो, इंस्टॉलेशन की गुणवत्ता बेहतर हो और आम लोगों को वित्तीय मदद व सेवाएं आसानी से मिलें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)