मेरठ में युवतियों के बीच मारपीट का VIDEO:5 से अधिक युवतियों ने एक को घेरा, पुलिस जांच में जुटी

Sep 28, 2026 - 21:49
0
मेरठ में युवतियों के बीच मारपीट का VIDEO:5 से अधिक युवतियों ने एक को घेरा, पुलिस जांच में जुटी
मेरठ के गांधी बाग में युवतियों की मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें आधा दर्जन युवतियां एक लड़की को घेरकर पीटती दिख रही हैं। किसी ने मोबाइल से यह वीडियो बनायाहै। वीडियो में दिख रहा है कि कई युवतियों ने एक लड़की को घेर रखा है। वे उसे धक्का देते और पीटते हैं। आसपास के लोग यह सब देखते रहे। मारपीट के दौरान वहां भीड़ जमा हो गई थी। वीडियो सामने आने के बाद लोग सोच रहे हैं कि यह विवाद क्यों हुआ। हालांकि, मारपीट की वजह साफ नहीं हुई है। झगड़ा किस बात पर शुरू हुआ, यह भी पता नहीं चला है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया है। वे इसकी सच्चाई और युवतियों की पहचान कर रहे हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घटना कब और किस वजह से हुई। पुलिस के मुताबिक, अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। इसलिए घटना की पूरी जानकारी साफ नहीं है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User