गोरखपुर में सपा कार्यालय पर मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती:पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, याद किए दोनों महापुरुषों के आदर्श
गोरखपुर के बेतियाहाता स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई। इस दौरान मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। गांधी जी के विचारों पर जोर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि महात्मा गांधी का सपना एक ऐसे भारत का था, जहां ग्राम स्वराज हो, अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे और समाज में बराबरी व सद्भाव बना रहे। उन्होंने कहा कि गांधी जी के सिद्धांत आज भी उतने ही जरूरी हैं और उन्हीं के रास्ते पर चलकर देश आगे बढ़ सकता है। शास्त्री जी का संदेश आज भी प्रासंगिक उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए कहा कि ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा देश की ताकत को दर्शाता है। किसान और जवान दोनों देश की रीढ़ हैं और इनके बिना देश की प्रगति संभव नहीं है। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता कार्यक्रम में सपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से जगदीश यादव, डॉ. मोहसिन खान, अवधेश यादव, प्रहलाद यादव, कमलेश यादव, बृजनाथ मौर्य, सुमन पासवान, अमरेन्द्र निषाद, संजय पहलवान सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में एकता, भाईचारा और सेवा भाव को मजबूत करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)