दत्तक ग्रहण इकाई में मनी गांधी-शास्त्री जयंती:'नन्ही परी' संग स्टाफ ने किया महापुरुषों को नमन
राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण इकाई के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर इकाई में आवासित एक 'नन्ही परी' ने भी स्टाफ के साथ मिलकर विशेष रूप से कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान नन्ही परी के साथ पूरे स्टाफ ने महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उपस्थित लोगों ने बापू के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश के साथ-साथ शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को याद किया। आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प कार्यक्रम के दौरान देश के प्रति दोनों महापुरुषों के अमूल्य योगदान का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही, इन विचारों को समाज और नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)