गोरखपुर में स्वच्छता व जागरूकता कार्यक्रम:रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म पर साफ-सफाई की गई
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को गोरखपुर जंक्शन पर 'स्वच्छता ही सेवा' थीम के अंतर्गत एक विशेष स्वच्छता व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महाभियान के तहत रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई की गई। इस कार्यक्रम के माध्यम से स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए यह संदेश दिया गया कि स्वच्छ परिवेश ही स्वस्थ समाज की नींव है। अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की कि वे स्टेशन परिसर और ट्रेनों को स्वच्छ रखने में रेलवे प्रशासन का पूरा सहयोग करें तथा कूड़ा हमेशा निर्धारित डस्टबिन में ही डालें। इस महत्वपूर्ण सफाई कार्यक्रम में स्टेशन डायरेक्टर के नेतृत्व में रेलवे के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और सफाई मित्रों (स्वच्छता कर्मियों) ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर श्रमदान किया और साफ-सफाई कर दोनों महान विभूतियों को अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही, गांधी जी के 'स्वच्छ भारत' के सपने को साकार करने का संकल्प भी लिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)