कटान स्थल जा रहे पूर्व-मंत्री की गाड़ी पुलिस ने रोकी:कुशीनगर में पुलिसकर्मियों से नोकझोंक, बहस के बाद मिली जाने की अनुमति
कुशीनगर के तमकुहीराज क्षेत्र में शुक्रवार को नारायणी नदी के कटान स्थल पर जाने को लेकर पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह और पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक हो गई। पुलिस ने चैनपट्टी में कटान स्थल की ओर जा रही पूर्व मंत्री की गाड़ी को रोक दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहस हुई। बाद में पूर्व मंत्री और उनके साथियों को कटान स्थल तक जाने की अनुमति दे दी गई। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने जा रहे थे राधेश्याम सिंह समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व राज्य मंत्री हैं। वह शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने और ग्रामीणों को राहत सामग्री वितरित करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उनके वाहन को आगे जाने से रोक दिया। पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए वाहन को कटान स्थल की ओर जाने से रोका। इसके बाद पूर्व मंत्री और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। कटान रोकने के लिए चल रहा बचाव कार्य नारायणी नदी के कटान को रोकने के लिए मौके पर बचाव कार्य चल रहा है। इसके चलते कटान स्थल के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। काफी देर तक हुई बहस के बाद पुलिस ने पूर्व मंत्री और उनके साथियों को आगे जाने की अनुमति दे दी। फिलहाल घटना को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)