गोरखपुर में तेज अंधी से गिरा यूनीपोल होर्डिंग:चलती कार दबने से मची चीख-पुकार, बाल-बाल बचे लोग

Sep 26, 2026 - 22:03
0
गोरखपुर में तेज अंधी से गिरा यूनीपोल होर्डिंग:चलती कार दबने से मची चीख-पुकार, बाल-बाल बचे लोग
गोरखपुर में लगातार हो रही तेज आंधी और मूसलाधार बारिश अब जानलेवा साबित होने लगी है। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे नौसढ़ चौराहे पर तेज हवाओं के दबाव में एक विशाल यूनीपोल होर्डिंग और बिजली का पोल अचानक सड़क के बीचों-बीच भरभराकर गिर पड़ा। घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए पूरा इलाका दहशत में आ गया। हादसे के दौरान वहां से गुजर रही एक अर्टिगा कार सीधे होर्डिंग की चपेट में आ गई। भारी भरकम लोहे की संरचना गिरते ही कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच निकले, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर कुछ सेकंड की भी देरी होती तो यह हादसा बड़ा और जानलेवा हो सकता था। पहले ही दी गई थी चेतावनी सबसे गंभीर बात यह रही कि स्थानीय लोगों ने हादसे से पहले ही डायल 112 पर कॉल कर होर्डिंग के गिरने की आशंका जताई थी। इसके बावजूद समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। नतीजा यह हुआ कि कुछ ही देर में होर्डिंग जड़ समेत उखड़कर सड़क पर गिर गया। इससे प्रशासन की लापरवाही और सिस्टम की सुस्ती पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। इस घटना के बाद शहरभर में लगे बड़े-बड़े यूनीपोल होर्डिंग्स को लेकर लोगों में डर का माहौल बन गया है। लोगों का कहना है कि इन होर्डिंग्स की मजबूती और मेंटेनेंस की नियमित जांच नहीं होती, जिससे हर बारिश और आंधी में ऐसे हादसों का खतरा बना रहता है। प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग तेज स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में लगे सभी होर्डिंग्स और बिजली पोल की तत्काल जांच कराई जाए। जो भी कमजोर या जर्जर हालत में हैं, उन्हें तुरंत हटाया जाए। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में इससे भी बड़ा हादसा हो सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User