एसयूवी में जबरन बैठाकर गला दबाया, पीटा:इवेंट मैनेजर का छह लोगों पर अपहरण का आरोप, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Sep 26, 2026 - 22:03
0
एसयूवी में जबरन बैठाकर गला दबाया, पीटा:इवेंट मैनेजर का छह लोगों पर अपहरण का आरोप, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
लखनऊ के हुसैनगंज क्षेत्र में उदयगंज निवासी इवेंट मैनेजर मोहम्मद जुनैद ने छह लोगों पर अपहरण कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर हुसैनगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। चारबाग के पास बुलाकर एसयूवी में बैठाया जुनैद के मुताबिक 22 सितंबर दोपहर करीब 12 बजे फरहान खान ने उन्हें फोन कर लोकेशन पूछी। उन्होंने खुद के चारबाग रेलवे स्टेशन के पास होने की बात बताई। फरहान ने उन्हें वहीं रुकने के लिए कहा। कुछ देर बाद एक एसयूवी उनके पास आकर रुकी। इसमें फरहान के साथ डाबर, तन्ना और तीन अन्य लोग सवार थे। जुनैद का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें जबरन एसयूवी में बैठा लिया। कुछ दूर आगे जाने के बाद डाबर ने उनका गला दबा दिया, जबकि अन्य आरोपी उनके साथ मारपीट करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। गाड़ी से कूदकर बचाई जान, भीड़ जुटी तो भागे आरोपी जुनैद ने बताया कि वह घबरा गए और किसी तरह खुद को आरोपियों से छुड़ाकर चलती गाड़ी से कूद गए। आरोपियों ने दोबारा उन्हें पकड़कर अपहरण करने की कोशिश की। इस दौरान मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों को आता देख आरोपी वहां से भाग निकले। इसके बाद जुनैद हुसैनगंज थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुरानी रंजिश की बात सामने आई थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जुनैद और फरहान के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। पुलिस की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User