लोहिया अस्पताल में टिन शेड के पाइप में उतरा करंट:तीमारदार को लगा झटका, पाइप छूते ही जमीन पर गिरा

Sep 26, 2026 - 22:03
0
लोहिया अस्पताल में टिन शेड के पाइप में उतरा करंट:तीमारदार को लगा झटका, पाइप छूते ही जमीन पर गिरा
फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में शनिवार रात 8 बजे इमरजेंसी गेट के पास टिन शेड के पाइप में करंट उतर आया। कायमगंज तहसील क्षेत्र के मोती नगला निवासी विजेंद्र मरीज को भर्ती कराने पहुंचे थे। इमरजेंसी गेट के पास पाइप पकड़ते ही उन्हें करंट का झटका लगा और वह जमीन पर गिर गए। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें खींचकर पाइप से अलग किया। सूचना पर अस्पताल के गार्ड ने इमरजेंसी में ड्यूटी कर रही चिकित्सक को जानकारी दी। पाइप छूते ही लगा करंट विजेंद्र परिवार के लोगों के साथ इमरजेंसी गेट के पास खड़े थे। इसी दौरान उन्होंने टिन शेड के पाइप को पकड़ लिया। पाइप में करंट होने से उन्हें तेज झटका लगा और वह गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़कर वहां से हटाया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सुरक्षा के लिए बेंच लगाकर रास्ता रोका मामले की जानकारी ड्यूटी पर तैनात गार्ड को दी गई। गार्ड ने इमरजेंसी में ड्यूटी कर रही चिकित्सक को इसकी सूचना दी। इसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से लोगों को पाइप के पास जाने से रोकने के लिए वहां बेंच लगा दी गई। अस्पताल परिसर में एक फीट तक पानी बारिश के कारण लोहिया अस्पताल परिसर में जलभराव भी है। अस्पताल में करीब एक फीट तक पानी भरा हुआ है। पानी पुरुष अस्पताल के इमरजेंसी गेट तक पहुंच गया है। पानी में स्टेचर खींचकर ले जा रहे मरीज इमरजेंसी गेट तक पानी पहुंचने के कारण मरीजों और तीमारदारों को परेशानी हो रही है। मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए तीमारदार और स्वास्थ्यकर्मी पानी के बीच स्टेचर खींचकर ले जाने को मजबूर हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User