ट्रांसफार्मर से कॉपर चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार:कासगंज में 8 KG कॉपर बरामद, मोबाइल में 2 ट्रांसफार्मरों की रेकी के वीडियो
कासगंज में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ट्रांसफार्मर से कॉपर चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 8 किलोग्राम चोरी का कॉपर और 3,500 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरोह के 10 अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। मालगोदाम यार्ड से चोरी हुआ था 17 किलो कॉपर आरपीएफ के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को कासगंज स्टेशन के मालगोदाम यार्ड से करीब 17 किलोग्राम कॉपर बाइंडिंग चोरी हुई थी। मामले की जांच के बाद सोमवार शाम अलीगढ़ जिले के गिरधरपुर निवासी आकाश यादव (21) को गिरफ्तार किया गया। मोबाइल में मिले रेकी के वीडियो आरपीएफ के मुताबिक, आरोपी के मोबाइल फोन में राजस्थान के दो ट्रांसफार्मरों की रेकी से जुड़े वीडियो मिले हैं। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह अपने साथियों के साथ उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ट्रांसफार्मर, मोबाइल टावर के उपकरण और अल्टरनेटर चोरी करता था। कई जिलों में चोरी के मामले, 10 अन्य की तलाश आरपीएफ के अनुसार, गिरोह के खिलाफ एटा, अलीगढ़, कासगंज समेत कई स्थानों पर चोरी के मामले दर्ज हैं। आरोपी एटा में गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में भी वांछित था। आरपीएफ फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)