गोरखपुर में ऑटो से जा रही महिला के गहने चोरी:पर्स से सोने की चेन, अंगूठी सहित करीब 56 ग्राम जेवर लेकर फरार हुए, FIR

Oct 01, 2026 - 05:49
0
गोरखपुर में ऑटो से जा रही महिला के गहने चोरी:पर्स से सोने की चेन, अंगूठी सहित करीब 56 ग्राम जेवर लेकर फरार हुए, FIR
गोरखपुर में एक महिला के पर्स से सोने के गहने चोरी हो गए। पीड़िता ऑटो पकड़ कर ज्वेलरी शोरूम जा रही थी। आरोप है कि बगल में बैठी एक दूसरी महिला और उसके साथियों ने हाथ साफ कर लिया और उसे पता भी ही चला। शो रूम पहुंचने पर महिला का पर्स खुला मिला और उसमें से गहने गायब थे। घटना 25 सितंबर की बताई जा रही है। पीड़िता की ओर से बुधवार को कैंट थाने में FIR दर्ज कार्रवाई गई। पुलिस जांच में जुटी है। जानिए पूरा मामला… गुलरिहा थाना क्षेत्र के सदगुरु कॉलोनी निवासी महेश कुमार सिंह की पत्नी सावित्री सिंह ने केस दर्ज कराया है। उनके मुताबिक, वह पति के साथ घर से करीब 3.15 बजे जेवर एक्सचेंज कराने के लिए गोलघर के एक शोरूम जाने निकली थी। दोनों रेजीडेंसी अस्पताल के सामने से ऑटो में बैठे। मेडिकल कॉलेज के सामने ऑटो रुका, जहां एक पुरुष, दो महिलाएं और करीब 12 साल का एक लड़का सवारी के रूप में बैठे। लड़का बीमार हालत में लग रहा था। आरोप है कि एक महिला ने उसे गोद में बैठा रखा था और सीट खाली होने के बावजूद उसे सीट पर नहीं बैठाया। महिला और लड़का बार-बार पीड़िता के पैर दबा रहे थे। पीड़िता के अनुसार, कुछ देर बाद एचएन सिंह के पास महिला, लड़का और दूसरी लड़की ऑटो से उतर गए। ऑटो में बैठा एक पुरुष काली मंदिर के पास उतर गया। इसके बाद वह ऐश्प्रा शोरूम पहुंची। सामान निकालने के लिए पर्स खोला तो उसका चेन खुला मिला और उसमें रखे सभी जेवर गायब थे। चोरी हुए जेवर में तीन सोने की चेन, जिनका वजन करीब 28, 12 और छह ग्राम, दो अंगूठियां करीब दो-दो ग्राम, दो ग्राम का एक लॉकेट और करीब दो ग्राम का एक कान का जेवर बताया गया है। पीड़िता ने ऑटो में बैठी महिला पर जेवर निकालने का शक जताया है। पुलिस केस दर्ज कर ऑटो में साथ बैठी सवारियों और घटनाक्रम की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User