गोरखपुर में उद्योगों को मिलेगी 24 घंटे पावर सप्लाई:धुरियापार में 132 KV बिजलीघर को मिली मंजूरी, 60 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
गोरखपुर के धुरियापार इलाके में बिजली आपूर्ति को मजबूत बनाने के लिए 132 KV के अत्याधुनिक बिजलीघर (सबस्टेशन) के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। करीब 60 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना से पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। खासतौर पर धुरियापार औद्योगिक गलियारे को 24 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने में यह प्रोजेक्ट गेमचेंजर साबित होगा। दरअसल, नए बिजलीघर के शुरू होने के बाद न केवल औद्योगिक इकाइयों को पर्याप्त बिजली मिलेगी, बल्कि आसपास के कई उपकेंद्रों पर भी लोड कम होगा। इससे बार-बार होने वाली ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। उद्योगों के संचालन में तेजी आएगी और नए निवेश के रास्ते भी खुलेंगे। GIDA उठाएगा खर्च- जमीन भी करेगा उपलब्ध बिजली निगम के अनुसार इस परियोजना का पूरा खर्च गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) वहन करेगा। साथ ही बिजलीघर निर्माण के लिए आवश्यक भूमि भी GIDA ही उपलब्ध कराएगा। विद्युत पारेषण खंड की निगरानी में निर्माण कार्य कराया जाएगा और इसके लिए सर्वे कर जमीन चिन्हित करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। 220 KV गोला स्टेशन से जुड़ेगा इस नए 132 KV बिजलीघर को 220 KV गोला बिजलीघर से जोड़ा जाएगा। इसके लिए करीब 14 किलोमीटर लंबी हाईटेंशन लाइन बिछाई जाएगी। इससे पावर सप्लाई की क्षमता और स्थिरता दोनों बढ़ेंगी, जिससे पूरे नेटवर्क को मजबूती मिलेगी। पारेषण खंड-दो के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। धुरियापार में बिजलीघर बनने से औद्योगिक क्षेत्र को निर्बाध और पर्याप्त बिजली मिलेगी। फिलहाल सर्वे और अन्य औपचारिकताएं तेजी से पूरी की जा रही हैं, ताकि जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)