गोरखपुर में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित:धर्मेंद्र सिंह बोले- रचनात्मकता बढ़ाना जरूरी, केवल किताबी ज्ञान देना उद्देश्य नहीं
गोरखपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि रचनात्मकता बढ़ाने के साथ चरित्र निर्माण करना भी है। उन्होंने कहा कि विज्ञान विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सिद्धांतों की जानकारी देने के साथ समस्याओं का समाधान खोजने और जीवन को सुगम बनाने में मदद करता है। संस्कारयुक्त शिक्षा वरदान साबित होती है, जबकि संस्कारों के अभाव में शिक्षा का उद्देश्य अधूरा रह जाता है। कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर महिला महाविद्यालय के प्रशासक हरे कृष्ण सहित विद्यालय के आचार्य अरविंद कुमार राय, उमेश राय, विपिन बिहारी सिंह, दीप नारायण यादव, डॉ. सरोज राय, डॉ. वीरेंद्र तिवारी, राज किशोर सिंह, आदित्य पांडेय और प्रदीप पाठक मौजूद रहे। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और अभिभावकों ने भी भाग लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)