मुरादाबाद में BJP विधायक ने नौकरों को करंट लगाकर पीटा:कंगन चोरी के शक में डिलारी पुलिस ने पकड़ा,विधायक को सौंपा; SP बोले-समझौता हो गया
मुरादाबाद में एक भाजपा विधायक पर अपने दो नौकरों को बेरहमी से पीटने और करंट लगाने के आरोप लगे हैं। पिटाई से एक नौकर की हालत इतनी बिगड़ी कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। जिन युवकों को बेरहमी से पीटे जाने की बात सामने आई है उनके परिजनों ने भाजपा विधायक के खिलाफ डिलारी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना आरोप है कि डिलारी पुलिस ने युवको को पकड़ा था और फिर उन्हें ले जाकर विधायक के महल पर छोड़ दिया। परिवार की महिलाओं ने विधायक पर सामने खड़े होकर दोनों युवकों को बेरहमी से पिटवाकर चोरी कबूल कराने और करंट लगाने के आरोप लगाए हैं। मामला कंगन चोरी से जुड़ा बताया जा रहा है। मामला सत्ताधारी दल के रसूखदार विधायक से जुड़ा होने की वजह से पुलिस भी मामले में बैकफुट पर है। जख्मी युवकों के नाम अतुल और रविश बताए जा रहे हैं।
इस मामले में मुरादाबाद के एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश का कहना है कि इस मामले में पुलिस को कोई लेनादेना नहीं है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। चोरी के शक में विधायक ने खुद ही युवकों को पूछताछ के लिए बुलाया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)