साइबर जागरूकता सेमिनार:विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके बताए, दो प्रतिभागियों को ‘मिशन निडर वॉरियर्स’ सम्मान

Oct 09, 2026 - 17:59
0
साइबर जागरूकता सेमिनार:विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके बताए, दो प्रतिभागियों को ‘मिशन निडर वॉरियर्स’ सम्मान
सिविल लाइंस स्थित यूनाइटेड पब्लिक स्कूल में 'मिशन निडर' के तत्वावधान में एक विशेष साइबर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बढ़ते डिजिटल अपराधों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना था। सेमिनार में अंतरराष्ट्रीय साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ और बहुचर्चित पुस्तक ‘डिजिटल धोखा’ (Digital Dhokha) के लेखक शिवम मालवीय ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी के नित-नए तरीकों से अवगत कराते हुए, उनसे बचने के महत्वपूर्ण उपाय साझा किए। इस अवसर पर उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्राट वर्मा और निशा इमरान को ‘मिशन निडर वॉरियर्स’ के रूप में सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता ने विद्यालय की प्रिंसिपल ज्योति दास को अपनी पुस्तक भी भेंट की। कार्यक्रम में सभी शिक्षकगण और विद्यार्थी मौजूद रहे। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User