गोरखपुर में विरासत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित:वाराणसी के नंदिका सिंह और हृषिकेश सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया
गोरखपुर में रविवार को इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (INTACH) के राष्ट्रीय विरासत प्रश्नोत्तरी-2026 के स्टेट राउंड का आयोजन होटल विवेक में किया गया। यह गोरखपुर चैप्टर के लिए गर्व का विषय रहा, क्योंकि लंबे समय बाद इस प्रतिष्ठित प्रश्नोत्तरी की मेजबानी की गई। प्रतियोगिता में वाराणसी, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, अयोध्या, झांसी और प्रयागराज चैप्टर की टीमों ने भाग लिया। वाराणसी चैप्टर के नंदिका सिंह और हृषिकेश सिंह ने 70 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। कानपुर चैप्टर के अभिनव चंद्र शास्त्री और अनन्या ओमर ने 55 अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। लखनऊ चैप्टर के कैडेट उदय वीर सिंह और कैडेट चार्वी प्रताप सिंह ने 45 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। गोरखपुर चैप्टर के स्पृहा सिंह और तनु शुक्ला ने 30 अंक के साथ चौथा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गोरखपुर विश्वविद्यालय की अन्नपूर्णा त्यागी, राजश्री और अदिति शर्मा का योगदान रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)