गोरखपुर-पुणे के बीच रोज चलेगी फेस्टिवल स्पेशल:गोंडा रूट पर 4 ट्रेनों का संचालन प्रभावित; जानिए पूरा शेड्यूल
त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गोरखपुर से पुणे के बीच रोजाना फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। ट्रेन नंबर 01415/01416 हडपसर (पुणे)-गोरखपुर-हडपसर फेस्टिवल स्पेशल 16 अक्टूबर से 17 नवंबर तक कुल 32 फेरों में चलेगी। वहीं, गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का काम होने के कारण 26 और 27 सितंबर को चार ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। इन ट्रेनों को अयोध्या कैंट तक चलाया जाएगा और कुछ हिस्से में यात्रा रद्द रहेगी। पुणे से गोरखपुर के लिए 16 अक्टूबर से रोज ट्रेन रेलवे के अनुसार 01415 हडपसर-पुणे से गोरखपुर फेस्टिवल स्पेशल 16 अक्टूबर से 16 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन हडपसर से सुबह 7:05 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 4:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। रास्ते में ट्रेन दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, मनकापुर और बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी। गोरखपुर से शाम 5:30 बजे चलेगी वापसी में 01416 गोरखपुर-हडपसर फेस्टिवल स्पेशल 17 अक्टूबर से 17 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन गोरखपुर से शाम 5:30 बजे रवाना होगी। बस्ती, मनकापुर, गोंडा और लखनऊ होते हुए ट्रेन अगले दिन कानपुर, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, कोपरगांव, बेलापुर और अहिल्यानगर पहुंचेगी। इसके बाद दौंड कॉर्ड लाइन होते हुए तीसरे दिन सुबह 3:30 बजे हडपसर पहुंचेगी। 18 कोच की होगी ट्रेन इस फेस्टिवल स्पेशल में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। इसमें 6 स्लीपर, 6 सामान्य, 4 एसी थर्ड और 2 एसएलआरडी कोच होंगे। ऑटोमेटिक सिग्नलिंग के काम से चार ट्रेनों में बदलाव दूसरी ओर, गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्वामी नारायन छपिया, मसकनवा, लखपतनगर और मनकापुर के बीच 18.82 किलोमीटर रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का काम किया जा रहा है। इसके चलते 26 और 27 सितंबर को नॉन-इंटरलॉक कार्य होगा। इस कारण चार ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। 14233 प्रयागराज संगम-मनकापुर एक्सप्रेस अयोध्या कैंट तक चलेगी 26 सितंबर को प्रयागराज संगम से चलने वाली 14233 प्रयागराज संगम-मनकापुर एक्सप्रेस मनकापुर के बजाय अयोध्या कैंट तक जाएगी। अयोध्या कैंट से मनकापुर के बीच यह ट्रेन निरस्त रहेगी। वहीं, 27 सितंबर को चलने वाली 14234 मनकापुर-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस मनकापुर के बजाय अयोध्या कैंट से रवाना होगी। मनकापुर से अयोध्या कैंट के बीच इसका संचालन निरस्त रहेगा। बस्ती एक्सप्रेस भी अयोध्या कैंट तक 26 सितंबर को प्रयागराज संगम से चलने वाली 14231 प्रयागराज संगम-बस्ती एक्सप्रेस बस्ती के बजाय अयोध्या कैंट पर यात्रा समाप्त करेगी। अयोध्या कैंट से बस्ती के बीच ट्रेन निरस्त रहेगी। इसी तरह 26 सितंबर को चलने वाली 14232 बस्ती-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस बस्ती के बजाय अयोध्या कैंट से चलाई जाएगी। बस्ती से अयोध्या कैंट के बीच इसका संचालन निरस्त रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि 26 और 27 सितंबर को यात्रा करने से पहले ट्रेन के संशोधित संचालन की जानकारी जरूर जांच लें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)