कानपुर में जोरदार बारिश की चेतावनी:भारी बरसात के चलते 12वीं तक के स्कूल आज बंद रहेंगे, 45 साल का रिकॉर्ड टूटा
कानपुर में आज यानी शनिवार को भारी बारिश की चेतावनी के चलते 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। दिनभर घने बादल छाए रहने और लगातार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस सीजन में एक जून से अब तक 937.8 मिमी बारिश हुई है जो कि सामान्य से 53 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं गुरुवार देर रात 12 बजे से शुरू हुई बारिश शुक्रवार देर रात तक जारी रही। पिछले 24 घंटे में करीब 40 मिमी बारिश रिकॉर्ड दर्ज की गई है। वहीं 1981 के बाद सितंबर के महीने में इतनी ज्यादा बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश ने 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया- कानपुर में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है। इसके प्रभाव से तेज बारिश और आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है। घने बादल छाए रहेंगे और कई दौर में बारिश होने की प्रबल संभावना है। रविवार तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। बारिश की तस्वीरें देखिए…
सितंबर में सामान्य से डेढ़ गुना से ज्यादा बारिश सितंबर में अब तक 272.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड हो चुकी है। कानपुर में सितंबर की सामान्य औसत बारिश करीब 169 मिमी है। यानी इस बार सामान्य से काफी अधिक बारिश हो चुकी है। सितंबर में अब तक की सर्वाधिक मासिक बारिश का रिकॉर्ड 1981 में 443 मिमी का है। 28 सितंबर 1981 को एक ही दिन में 154 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। हाल के वर्षों में भी सितंबर में कई बार मूसलाधार बारिश हुई है। 13 सितंबर 2022 को 150.8 मिमी और 17 सितंबर 2024 को 120.6 मिमी बारिश एक दिन में दर्ज की गई थी। 2021 में 17 सितंबर को 102.4 मिमी बारिश हुई थी। मौसम के मौजूदा रुख को देखते हुए इस बार भी सितंबर की बारिश का आंकड़ा सामान्य से काफी ऊपर रहने की स्थिति बनी हुई है। 25.6 डिग्री रहा अधिकतम तापमान शहर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 8.4 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट और बारिश के साथ चली तेज हवाओं से दिनभर हल्की ठंड महसूस हुई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)