गोरखपुर रेलवे बैंक में शिवेन्द्र पांडेय सचिव बने:विवेक पांडेय महाप्रबंधक बने, बालकिशुन और संतोष उप महाप्रबंधक नियुक्त

Sep 29, 2026 - 21:30
0
गोरखपुर रेलवे बैंक में शिवेन्द्र पांडेय सचिव बने:विवेक पांडेय महाप्रबंधक बने, बालकिशुन और संतोष उप महाप्रबंधक नियुक्त
गोरखपुर में दी एनई एंड ईसी रेलवे को-ऑपरेटिव बैंक में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किया गया है। संचालक मंडल की स्वीकृति के बाद सभापति राजेश कुमार सिंह ने शिवेन्द्र पाण्डेय को बैंक का नया सचिव नियुक्त किया है। यह पद बैंक के संचालन और नीतिगत फैसलों में बेहद अहम माना जाता है। शिवेन्द्र पाण्डेय सहजनवा के पूर्व विधायक शीतल पाण्डेय के पुत्र हैं। उन्हें एक ऊर्जावान और सक्रिय युवा के रूप में देखा जाता है। उनकी नियुक्ति से बैंक के कामकाज में तेजी, पारदर्शिता और नई कार्यशैली आने की उम्मीद जताई जा रही है। तीन राज्यों में फैला बैंक का नेटवर्क दी एनई एंड ईसी रेलवे को-ऑपरेटिव बैंक उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड में अपनी सेवाएं दे रहा है। बैंक लगातार अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहा है और ग्राहकों को बेहतर व आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं देने के साथ संगठन को मजबूत करने पर जोर दे रहा है। बैंक प्रशासन को और प्रभावी बनाने के लिए विवेक पाण्डेय को महाप्रबंधक (GM) नियुक्त किया गया है। वहीं बालकिशुन तिवारी और संतोष सिंह को उप महाप्रबंधक (DGM) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों से बैंक की कार्यप्रणाली और सशक्त होने की उम्मीद है। पारदर्शिता और विस्तार पर जोर सभापति राजेश कुमार सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई है कि वे बैंक को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि सदस्यों के हितों को प्राथमिकता देते हुए पारदर्शी और प्रभावी कार्यप्रणाली अपनाना ही बैंक की प्राथमिकता होगी, साथ ही विस्तार की दिशा में भी तेज कदम बढ़ाए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User