गोरखपुर विश्वविद्यालय में इनोवेशन वीक:ड्रोन शो के जरिए दिखाई आधुनिक तकनीक,नवाचार और नए समाधानों पर रहा फोकस

Oct 17, 2026 - 13:10
0
गोरखपुर विश्वविद्यालय में इनोवेशन वीक:ड्रोन शो के जरिए दिखाई आधुनिक तकनीक,नवाचार और नए समाधानों पर रहा फोकस
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) के तत्वावधान में इनोवेशन वीक का आयोजन किया गया। इस दौरान ड्रोन शो विद्यार्थियों के आकर्षण का केंद्र रहा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक ड्रोन तकनीक, उसके व्यावहारिक उपयोग और नवाचार व उद्यमिता की संभावनाओं से परिचित कराना था। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. केपी सिंह, गैलेंट ग्रुप के सीपी अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि अमित भटवाल और छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. दिव्या रानी सिंह उपस्थित रहे। आईआईसी अध्यक्ष प्रो. अलका सिंह के नेतृत्व में टीम ने आयोजन के समन्वय और संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता पहचानने और नए समाधानों के विकास के लिए उपयोगी बताया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को तकनीक के नए आयामों को समझने का अवसर मिला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User