ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत:देवरिया मौके पर गई जान, ग्रामीणों ने पीछा कर वाहन पकड़ा, चालक फरार

Oct 17, 2026 - 13:10
0
ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत:देवरिया मौके पर गई जान, ग्रामीणों ने पीछा कर वाहन पकड़ा, चालक फरार
देवरिया के बरहज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। बेलडाड़-देवरिया मार्ग पर करोहिया गांव के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ग्रामीणों ने पीछा कर ट्रेलर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि चालक भाग निकला। दयानंद की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी खुशबू तिवारी और दोनों बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश कर रही है। निजी स्कूल के पास पीछे से मारी टक्कर बिशनपुरा गांव निवासी दयानंद तिवारी (38) शुक्रवार रात बाइक से घर लौट रहे थे। वह बारा दीक्षित चौराहे से निकले थे और रात करीब 11 बजे करोहिया गांव स्थित एक निजी विद्यालय के पास पहुंचे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दयानंद की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने पीछा कर ट्रेलर पकड़ा हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने ट्रेलर का पीछा किया और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। पिता की आंखों के सामने छलके आंसू दयानंद की मौत की सूचना मिलते ही उनके पिता रविंद्र तिवारी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटनास्थल पर पहुंचे पिता बेटे को खोने का गम बर्दाश्त नहीं कर सके और उनके आंसू छलक पड़े। हादसे की खबर से परिवार में मातम पसर गया। पत्नी और दोनों बेटों का रो-रोकर बुरा हाल दयानंद की पत्नी खुशबू तिवारी और बेटे विघ्नेश्वर व वैभव का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग भी गमगीन हो गए। आसपास की महिलाओं ने पत्नी और बच्चों को संभालने की कोशिश की। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User