गोरखपुर विश्वविद्यालय में सिंगल विंडो शुरू:छात्रों की समस्याओं का होगा समाधान, दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे

Oct 17, 2026 - 13:10
0
गोरखपुर विश्वविद्यालय में सिंगल विंडो शुरू:छात्रों की समस्याओं का होगा समाधान, दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे
गोरखपुर में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सिंगल विंडो शिकायत निवारण प्रणाली शुरू की गई। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने प्रणाली के कार्यालय का उद्घाटन किया और इसके संचालन से जुड़ी टीम को शुभकामनाएं दीं। कुलपति ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। सिंगल विंडो प्रणाली विद्यार्थियों के लिए साझा मंच के रूप में काम करेगी, जहां वे अपनी समस्याएं और शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। इससे उन्हें समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। कुलपति ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों की शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User