गोसाईंगंज के चक्रवर्ती आई हॉस्पिटल में लगी आग:दमकलकर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पाया, कोई हताहत नहीं

Oct 01, 2026 - 19:37
0
गोसाईंगंज के चक्रवर्ती आई हॉस्पिटल में लगी आग:दमकलकर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पाया, कोई हताहत नहीं
लखनऊ के गोसाईंगंज स्थित शिवलर चौराहे के पास गुरुवार दोपहर चक्रवर्ती आई हॉस्पिटल के एक कमरे में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही गोसाईंगंज फायर स्टेशन से दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। हालांकि घटना के समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। फायर विभाग ने बताया कि दोपहर 3:27 बजे कंट्रोल रूम को अस्पताल में आग लगने की खबर मिली। इसके बाद गोसाईंगंज फायर स्टेशन से एक दमकल यूनिट को तुरंत मौके पर भेजा गया। देखिए 2 तस्वीरें… मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि ग्राउंड फ्लोर पर चल रहे चक्रवर्ती आई हॉस्पिटल के एक कमरे में आग लगी थी। इस अस्पताल का संचालन डॉ. रिंकी रश्मी करती हैं। घटना के समय अस्पताल में कोई मरीज नहीं था। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग से हुए नुकसान का अभी पता नहीं चल पाया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User