गोवंशों की देखभाल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं:डीएम ने गो-संरक्षण केंद्र का किया निरीक्षण, बायोगैस प्लांट लगाने के निर्देश

Oct 17, 2026 - 19:55
0
गोवंशों की देखभाल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं:डीएम ने गो-संरक्षण केंद्र का किया निरीक्षण, बायोगैस प्लांट लगाने के निर्देश
एटा में जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने अलीगंज के किनोड़ी खैराबाद स्थित गो-संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निराश्रित गोवंशों को बेहतर सुविधाएं देने और उनके रखरखाव में सुधार करने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि गोवंशों की देखभाल में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीसीटीवी और बिजली बैकअप की व्यवस्था जांची निरीक्षण के दौरान डीएम ने गो-संरक्षण केंद्र में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था देखी। उन्होंने बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में बैकअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही गोवंशों को नियमित रूप से हरा चारा देने और बीमार पशुओं का समय पर इलाज कराने पर जोर दिया। गोबर से बनेगी वर्मी कम्पोस्ट और बायोगैस डीएम ने गोबर के बेहतर उपयोग के लिए गोशाला में वर्मी कम्पोस्ट और बायोगैस प्लांट लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे गोशाला की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ने बताया कि चारागाह की जमीन पर नेपियर घास तैयार की जा रही है। डीएम ने रामलीला मैदान की बाउंड्रीवॉल की गुणवत्ता की जांच के लिए समिति गठित करने के निर्देश भी दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User