ग्राम प्रधान पर शिकायतकर्ता को पीटने का आरोप:कुशीनगर में जांच अधिकारियों के सामने मारपीट की, विकास कार्यों की शिकायत की थी
कुशीनगर के फाजिलनगर ब्लॉक के बलियवां गांव में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायत करने वाले दो भाइयों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्राम प्रधान और उनके 20-25 समर्थकों ने ब्लॉक अधिकारियों के सामने ही दोनों भाइयों की पिटाई कर दी। घटना में घायल मो. सरफुद्दीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उनके छोटे भाई फैयाज के भी गंभीर रूप से घायल होने की बात कही गई है। भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच करने पहुंची थी टीम बलियवां गांव में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायत ग्रामीणों की ओर से एसडीएम कसया से की गई थी। इसी शिकायत की जांच के लिए बुधवार दोपहर करीब 3 बजे बीडीओ रवि कुमार रंजन और एडीओ पंचायत राजेश गुप्ता गांव पहुंचे थे। ग्रामीणों के मुताबिक, जांच टीम के साथ पुलिस बल मौजूद नहीं था। मो. सरफुद्दीन ने बताया कि अधिकारियों ने उन्हें फोन करके बुलाया था। उनके अनुसार, मौके पर पहुंचते ही ग्राम प्रधानऔर उनके साथ आए 20-25 लोगों ने उन पर और उनके छोटे भाई फैयाज पर हमला कर दिया।
सीएचसी से जिला अस्पताल पहुंचे घायल मारपीट में घायल भाइयों को पहले स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। इसके बाद शाम करीब 7 बजे उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित पक्ष की ओर से घटना का वीडियो भी उपलब्ध कराया गया है। पुलिस बोली- सूचना नहीं दी गई थी चौराखास थानाध्यक्ष महेंद्र प्रजापति ने बताया कि जांच टीम ने पुलिस को पहले से सूचना नहीं दी थी। मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक मामला शांत हो चुका था। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जांच अधिकारी बीडीओ रवि कुमार रंजन से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)