सहारनपुर में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 12 बाइक-स्कूटी बरामद:दो आरोपी अरेस्ट, UP, उत्तराखंड और हरियाणा से चुराते थे वाहन

Oct 13, 2026 - 16:18
0
सहारनपुर में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 12 बाइक-स्कूटी बरामद:दो आरोपी अरेस्ट, UP, उत्तराखंड और हरियाणा से चुराते थे वाहन
सहारनपुर में मंडी थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 10 बाइक और 2 स्कूटी समेत 12 वाहन बरामद किए हैं। आरोपियों के पास से 2,200 रुपए नकद और फर्जी नंबर प्लेट भी मिली हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सहारनपुर के अलावा उत्तराखंड और हरियाणा से भी वाहन चोरी करते थे। चोरी के वाहनों को सकलापुरी रोड स्थित एक आम के बाग में तिरपाल से ढककर रखा गया था। आरोपी इन्हें लोडर में भरकर दूसरी जगह ले जाने की तैयारी कर रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने शोभित को पकड़ा एसपी सिटी व्योम बिंदल ने रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर बताया कि मंगलवार को मंडी थाना पुलिस पुराना सकलापुरी रोड पर कूड़ाघर तिराहे के पास संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान काले-लाल रंग की टीवीएस स्टार सिटी बाइक पर सवार एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान शोभित उर्फ शोबी निवासी सम्राट विक्रम कॉलोनी, थाना मंडी के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से 1,500 रुपए मिले। बाइक की जांच में पता चला कि वह चांद कॉलोनी निवासी शोएब की है। इस बाइक की चोरी के मामले में मंडी थाने में मुकदमा दर्ज है। आम के बाग में तिरपाल से ढककर रखे थे वाहन पुलिस शोभित को लेकर उसकी बताई जगह पर पहुंची। वहां तिरपाल से ढके वाहनों के पास मौजूद जावेद पुलिस को देखकर भागने लगा। टीम ने करीब 10 मीटर पीछा कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद तिरपाल हटाकर तलाशी ली गई तो वहां चोरी के कई वाहन मिले। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे पहले वाहनों की रेकी करते थे, फिर मौका देखकर चोरी कर लेते थे। कुछ वाहन दोनों मिलकर चोरी करते थे, जबकि कुछ वारदातों को जावेद अकेले अंजाम देता था। चेसिस और इंजन नंबर से जुटाई जानकारी पुलिस ने बरामद वाहनों के चेसिस और इंजन नंबर के आधार पर ई-चालान ऐप से जानकारी जुटाई। बरामद वाहनों में सहारनपुर से चोरी हुई स्प्लेंडर प्लस बाइक भी शामिल है। इसकी चोरी के संबंध में मंडी थाने में मुकदमा दर्ज है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User