ग्रामोदय विवि में फ्रेशर्स पार्टी हुई:एविएशन विंग के छात्रों ने किया आयोजन, कुलगुरु ने दिए पुरस्कार

Oct 12, 2026 - 13:39
0
ग्रामोदय विवि में फ्रेशर्स पार्टी हुई:एविएशन विंग के छात्रों ने किया आयोजन, कुलगुरु ने दिए पुरस्कार
चित्रकूट के महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में एविएशन विंग के छात्रों ने फ्रेशर्स पार्टी-2026 का आयोजन किया। इसमें बीबीए ड्रोन टेक्नोलॉजी के देवांश शर्मा मिस्टर फ्रेशर और बीबीए एविएशन एंड हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट की वैभवी गुप्ता मिस फ्रेशर चुनी गईं। कार्यक्रम में नए छात्रों ने नृत्य, रैंप वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। कुलगुरु ने कहा कि एविएशन क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है और इसमें युवाओं के लिए करियर के अच्छे मौके हैं। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई और कौशल विकास पर ध्यान देने की सलाह दी। पार्टी का मकसद नए छात्रों को एक-दूसरे से परिचित कराना और विश्वविद्यालय के माहौल से जोड़ना था। इस दौरान खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कार दिए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User