कांग्रेस कार्यालय के बाहर राहुल गांधी का पुतला फूंका:भाजपाइयों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की, जमकर नारेबाजी भी हुई
अमेठी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के गेट पर राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान पुलिस और भाजपाइयों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। एक तरफ जहां विपक्ष दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है, वहीं भाजपा ने अमेठी में मोर्चा संभाला। भाजपा जिला महामंत्री विषुव मिश्रा के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यालय के बाहर उनका पुतला जलाया। पुलिस बल ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिससे दोनों पक्षों में झड़प हुई। पुलिस ने विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पहले से ही इंतजाम कर रखे थे। कांग्रेस कार्यालय के बाहर फायर ब्रिगेड और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। भाजपाइयों ने 'राहुल गांधी मुर्दाबाद' के नारे लगाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)