गर्भवती महिलाओं में एनीमिया प्रबंधन:यूपी में मातृ एनीमिया से मुकाबले को एफसीएम का सहारा, 10 हजार से ज्यादा डोज लगे

Oct 02, 2026 - 07:25
0
गर्भवती महिलाओं में एनीमिया प्रबंधन:यूपी में मातृ एनीमिया से मुकाबले को एफसीएम का सहारा, 10 हजार से ज्यादा डोज लगे
गर्भावस्था के दौरान एनीमिया यानी खून की कमी मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। इसके प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने उपचार व्यवस्था में फेरिक कार्बोक्सीमाल्टोज (एफसीएम) को शामिल किया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अब तक 10 हजार से अधिक एफसीएम डोज लगाए जा चुके हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक डॉ. पिंकी जोवेल के अनुसार कुछ गर्भवती महिलाओं में आयरन-फोलिक एसिड की गोलियां पर्याप्त प्रभावी नहीं हो पातीं। दवा के दुष्प्रभाव, नियमित सेवन में परेशानी या तेजी से हीमोग्लोबिन बढ़ाने की जरूरत जैसी स्थितियों में एफसीएम उपयोगी विकल्प है। प्रदेश में एफसीएम को आवश्यक दवाओं की सूची में शामिल करने, खरीद व्यवस्था मजबूत करने और चिकित्सकों व स्टाफ नर्सों को प्रशिक्षित करने पर काम किया गया है। सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में भी प्रयास जारी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User