ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग:30 यात्रियों को लेकर नोएडा से आगरा जा रही थी, पूरी बस राख हुई

Oct 06, 2026 - 18:13
0
ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग:30 यात्रियों को लेकर नोएडा से आगरा जा रही थी, पूरी बस राख हुई
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे चलती हुई स्लीपर बस में भीषण आग लग गई। हादसा सेक्टर-148 के पास हुआ। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। आग लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सभी सामान बस में ही छोड़कर बाहर भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने के दौरान बस में धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। इसके बाद आग तेजी से फैल गई। कुछ ही देर में पूरी बस आग की चपेट में आ गई। 3 तस्वीरें देखिए... यात्रियों ने बाहर निकलकर बचाई जान बस में आग लगते ही यात्री नीचे उतरने लगे। यात्रियों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। हादसे में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, बस में रखा यात्रियों का सामान जलकर राख हो गया। आग से बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग बस में आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मामले की जांच कर रही है। दिल्ली से बिहार जा रही थी बस बताया जा रहा है कि बस दिल्ली से बिहार जा रही थी। आग लगने के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर अफरा-तफरी की स्थिति रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। खबर अपडेट की जा रही है…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User