ग्रेटर नोएडा कलेक्ट्रेट परिसर में निकला सांप:फौजी ने पैर से दबाया, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Sep 30, 2026 - 14:12
0
ग्रेटर नोएडा कलेक्ट्रेट परिसर में निकला सांप:फौजी ने पैर से दबाया, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित जिला कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को एक सांप निकल आया। सांप को देखते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने तुरंत वन विभाग की टीम को सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांप को पकड़ने की कोशिश करने लगी। सांप कलेक्ट्रेट परिसर के गार्डन एरिया में था, जहां हरियाली ज्यादा होने के कारण उसे पकड़ने में काफी परेशानी हो रही थी। इसी दौरान एक फौजी वहां पहुंचा। उसने सांप को अपने पैर से दबा लिया, जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने उसे आसानी से पकड़ लिया। टीम सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ आई। सांप निकलने की वजह से कुछ देर के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में गहमागहमी का माहौल बना रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User