कानपुर देहात में सेवा सकल्प अभियान:आंगनबाड़ी केंद्र में गोद भराई व अन्नप्राशन संस्कार, स्वास्थ्य को लेकर जागरूक किया
'सेवा संकल्प अभियान' के तहत रसूलाबाद के पीतन पुरवा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बुधवार को गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों के पोषण व स्वास्थ्य को लेकर जागरूक भी किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुमन पाल और सहायिका अमृता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजना दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज दुबे, हृदय नारायण दुबे, युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सोनू सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य अजीत कुशवाहा और सोनू दीक्षित सहित कई कार्यकर्ता व क्षेत्रीय नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)