ग्रेटर नोएडा में 11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:पार्क में लहूलुहान मिला शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगा रोड जाम किया

Oct 09, 2026 - 20:12
0
ग्रेटर नोएडा में 11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:पार्क में लहूलुहान मिला शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगा रोड जाम किया
ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र में एक 11वीं के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, वह लहुलुहान हालत में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पार्क में पड़ा हुआ मिला,परिजनों ने उसे अस्पताल में एडमिट कर दिया, जहां आज दोपहर उसको डॉक्टर ने मर्त घोषित कर दिया,परिजनों ने इस मामले में उसके दोस्तों पर ही हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस के द्वारा इस मामले में सनी ने होने पर परिजनों ने अस्पताल के बाहर रोड पर जाम लगा दिया। बिरोडा गांव के रहने वाले सुधीर भाटी ने बताया कि उनके चचेरे भाई बंटी उर्फ राजीव (20) को रात्रि में घर से कुछ लोग बुलाकर के ले गए थे और उसके बाद पाली अंडरपास के पास उसे जान से मार दिया और फिर उसके बाद अन्य लोगों को जानकारी दी ,जिसके बाद वह लोग उसको ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के पास पार्क में फेंक कर चले गए। रात्रि में करीब 2:00 बजे परिजनों को यह सूचना मिली कि बंटी का एक्सीडेंट हो गया है,वह पार्क में पड़ा हुआ है, यह लोग मौके पर पहुंचे और उसके बाद उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने आज उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के द्वारा इस मामले में उसी के दोस्तों के खिलाफ लिखित में शिकायत दी गई है और कहा गया है कि इन्हीं लोगों ने मिलकर बंटी की हत्या की है और उसके शव को फेंक दिया है,परिजनों ने यह आरोप लगाया कि पहले उन्हें चौकी और दो थानों में घुमाया गया और हमारी शिकायत नहीं ली गई, उसके बाद परिजनों ने सूरजपुर परी चौक रोड पर अस्पताल के सामने ही जाम लगा दिया और वह रोड पर ही धरने पर बैठ गए। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों को समझा बुझाकर जाम को खुलवाया और तहरीर के आधार पर बीटा 2 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User