ग्रेटर नोएडा में 80 साल की महिला का सिर फोड़ा:चारे में आग लगाने का विरोध करने पर हमला किया, आरोपी फरार
ग्रेटर नोएडा के धनोरी कला गांव में चारे में आग लगाने का विरोध करने पर 80 साल की बुजुर्ग महिला पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने महिला के सिर पर ईंट मार दी। इससे वह घायल हो गईं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। चारे में आग लगाने पर हुआ विवाद धनोरी कला गांव की संतो देवी ने बताया कि उन्होंने अपने पशुओं के लिए चारा रखा था। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसमें आग लगा दी। संतो देवी ने इसका विरोध किया और युवक से आग लगाने का कारण पूछा। इस पर वह नाराज हो गया। विरोध करने पर सिर पर ईंट मारी आरोप है कि युवक ने संतो देवी के साथ बदतमीजी की और फिर ईंट उठाकर उनके सिर पर मार दी। इससे वह घायल हो गईं। महिला के परिजन मौके पर पहुंचे, तो आरोपी वहां से भाग निकला। परिजन महिला को लेकर कोतवाली पहुंचे घटना के बाद परिजन घायल संतो देवी को दनकौर कोतवाली ले गए और पुलिस से शिकायत की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)