लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने चलाया नशा मुक्ति अभियान:NSS स्वयंसेवकों ने रैली निकाली, लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बताए

Oct 08, 2026 - 18:30
0
लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने चलाया नशा मुक्ति अभियान:NSS स्वयंसेवकों ने रैली निकाली, लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बताए
लखनऊ विश्वविद्यालय के द्वितीय परिसर स्थित विधि संकाय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने रैली निकालकर लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बताए और नशे से दूर रहने की अपील की। रैली की शुरुआत द्वितीय परिसर के गेट नंबर-2 से हुई। संकाय अध्यक्ष प्रो. आर.के. वर्मा, प्रो. बी.डी. सिंह, प्रो. आर.के. सिंह, प्रो. अशोक सोनकर, डॉ. चन्द्रसेन प्रताप सिंह और डॉ. सुधीर कुमार वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना की। जानकीपुरम के प्रमुख मार्गों से गुजरी रैली कार्यक्रम अधिकारी एवं सहायक आचार्य डॉ. चंद्रशेखर राय के नेतृत्व में स्वयंसेवक हाथों में पोस्टर, बैनर और नशा विरोधी स्लोगन लेकर निकले। रैली गेट नंबर-2 से जानकीपुरम के प्रमुख मार्गों से होते हुए मुलायम तिराहे तक पहुंची। इसके बाद वापस विश्वविद्यालय के द्वितीय परिसर के गेट नंबर-2 पर आकर समाप्त हुई। नारों से दिया नशा छोड़ने का संदेश रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने ‘नशे को ना, जिंदगी को हां’, ‘स्वस्थ समाज की एक पुकार, नशा मुक्त हो देश हमारा’ और ‘युवा शक्ति का यही संदेश, नशा मुक्त बने प्रदेश’ जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया। स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और क्षेत्रीय नागरिकों से नशे से दूर रहने की अपील की गई। युवाओं को नशामुक्त बनाने पर चर्चा शिक्षकों ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी है। अभियान में विधि संकाय के दर्जनों एनएसएस स्वयंसेवकों, छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने हिस्सा लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User