ग्रेटर नोएडा में MCA छात्र ने की आत्महत्या:परिवार में दो मौत के बाद सदमे में था, ऑनलाइन पढ़ाई कर रहा था
ग्रेटर नोएडा में एक एमसीए छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह एक महीने से यहां ऑनलाइन पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह घटना ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 क्षेत्र के अल्फा 2 सेक्टर में हुई। कासगंज के नगला खगो गांव का रहने वाला छात्र अभिषेक अल्फा 2 सेक्टर के मकान नंबर 364, ब्लॉक एच में रह रहा था। मंगलवार को उसने अपने कमरे में फांसी लगाई। बीटा 2 थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अधिकारियों और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अभिषेक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जांच में पता चला कि अभिषेक के छोटे भाई की कुछ दिन पहले मौत हुई थी। इसके बाद परिवार में एक और मौत हो गई थी, जिससे वह परेशान था। परिजनों ने उसे फोन पर समझाया भी था, लेकिन उसने यह कदम उठाया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)