ग्रेटर नोएडा वेस्ट मॉल में लिफ्ट अटकी, 8 लोग फंसे:पार्टी से लौट रहे थे, एक घंटे तक फंसे रहे; वीडियो सामने आया

Sep 30, 2026 - 10:41
0
ग्रेटर नोएडा वेस्ट मॉल में लिफ्ट अटकी, 8 लोग फंसे:पार्टी से लौट रहे थे, एक घंटे तक फंसे रहे; वीडियो सामने आया
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के HS मॉल में एक लिफ्ट अटक गई, जिसमें पार्टी से लौट रहे आठ लोग करीब एक घंटे तक फंसे रहे। ये लोग 31वीं मंजिल पर स्थित एक रेस्टोरेंट से नीचे आ रहे थे। मंगलवार रात बिसरख थाना क्षेत्र की HS बिल्डिंग में 31वें फ्लोर पर रोमियो लेन रेस्टोरेंट में एक बर्थडे पार्टी थी। पार्टी के बाद जब दोस्त लिफ्ट से नीचे जा रहे थे, तो दूसरे फ्लोर पर लिफ्ट अचानक रुक गई। लिफ्ट में फंसे लोगों को मोबाइल नेटवर्क नहीं मिला और कुछ को घुटन भी महसूस होने लगी। अनिकेत नाम के एक युवक ने बताया कि वे 40 मिनट से फंसे हैं और कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। काफी देर बाद लिफ्ट खोली गई, लेकिन इस पूरी घटना में करीब एक घंटे का समय लग गया। लिफ्ट में सवार लोगों ने मॉल प्रबंधन से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User