ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अयोध्या जैसा राम मंदिर:रामलीला में रामलला भी विराजमान, लोग देखने आ रहे दूर-दूर से
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रामलीला आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां अयोध्या के राम मंदिर की तरह ही एक मंदिर बनाया गया है, जिसमें रामलला की प्रतिमा भी स्थापित है। इसे देखने दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। दर्शन करने के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतार लगी हुई है। यह रामलीला इकोटेक एक मूर्ति गोल चक्कर के पास 50 बीघा जमीन पर हो रही है। बांस और थर्माकोल से बने इस मंदिर को देखने के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक यादव ने बताया कि अब हर साल इसका आयोजन होगा। रामलीला में 85 फीट ऊंचे रावण का दहन ग्रीन पटाखों से होगा। 8000 कन्याओं का पूजन भी किया जाएगा। प्रतिदिन एक से डेढ़ लाख लोग रामलीला देखने आ रहे हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। रामलीला कमेटी के सदस्य अमित बंसल ने बताया कि 150 से ज्यादा प्राइवेट गार्ड और कमांडो तैनात हैं। पूरे परिसर पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। पुलिस भी मौजूद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)