सीएम योगी ने हरीश द्विवेदी की मां को श्रद्धांजलि दी:बस्ती में निधन पर दुख जताया, कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता भी पहुंचे
सीएम योगी रविवार को बस्ती पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर सुबह 11:15 बजे उतरा। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के गांव में उनकी दिवंगत मां यशोदा देवी को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने यशोदा देवी के फोटो पर पुष्प अर्पित किए और उनके निधन पर दुख जताया। साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता भी पहुंचे श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। अधिकारियों ने पहले ही रूट, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। कई चरणों की जांच के बाद मिला प्रवेश तेलियाजोत गांव में आने-जाने वाले मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई थी। वाहनों की जांच के बाद ही लोगों को आगे जाने दिया गया। कार्यक्रम स्थल के मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षाकर्मियों ने पहचान पत्र और पास की जांच की। नेताओं और अन्य आमंत्रित लोगों को कई चरणों की चेकिंग के बाद ही अंदर प्रवेश दिया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अमला अलर्ट रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)